फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When he protested against drinking alcohol, the youth was stabbed to death with a knife

Delhi NCR News: शराब पीने का किया विरोध तो युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
तीन नाबालिगों को पकड़ा, वेलकम में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात
विज्ञापन

चाकू से पूरे शरीर पर 10 से अधिक किए वार
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। वेलकम इलाके में सोमवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव की शिनाख्त मुस्तकीम अहमद (39) के रूप में हुई है। आरोपियों ने मुस्तकीम की गर्दन, सीने, पेट और शरीर के बाकी हिस्सों में चाकू से 10 से अधिक वार किए। घटना के समय मुस्तकीम जनता कॉलोनी में अपने ई-रिक्शा का किराया लेने गया था। वहां पार्किंग में बैठे कुछ लड़के शराब पी रहे थे। मुस्तकीम ने विरोध किया तो आरोपी चाकू से हमला कर भाग गए। परिजन मुस्तकीम को लेकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पूछताछ की। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और देर रात ही तीन नाबालिगों को हत्या के आरोप में पकड़ लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। हालांकि, मुस्तकीम के परिजन यह मानने को तैयार नहीं है कि शराब पीने का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने करीब छह माह पूर्व मुस्तकीम को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी। इसके बाद भी लगातार उसको धमकी मिलने का सिलसिला जारी था। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही बेटे का हुआ है जन्म

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मुस्तकीम अपने परिवार के साथ न्यू जाफराबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता बाबू खान, मांं मेहमूदी बेगम, तीन भाई हारून, रिहान और रईस के अलावा एक बहन है। मुस्तकीम विवाहित थे। चार दिन पहले ही इनकी पत्नी गुलनाज ने एक बेटे को जन्म दिया है। मुस्तकीम किराये पर ई-रिक्शा चलवाने का काम करते थे। इनके पास अपने छह ई-रिक्शा हैं। इनके सभी ई-रिक्शा वेलकम जनता कॉलोनी कूड़ेदान के पास पार्क होते हैं। वहां से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है। रोजाना वहीं पार्किंग में यह किराया वसूलने जाते हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10.30 बजे वह किराया लेने ही गए थे। इस बीच वहां तीन-चार लड़के ई-रिक्शा में बैठकर शराब पी रहे थे। मुस्तकीम ने लड़कों से वहां शराब पीने से मना किया तो इसी बात पर विवाद हो गया। अचानक आरोपियों ने चाकू से उन पर हमला किया। बाद में वह पुलिस चौकी की ओर फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खुशियों वाले घर में छाया मातम का माहौल...
मुस्तकीम के घर में बेटा पैदा होने पर चार दिन से खुशियों का माहौल था। इनके यहां पहले एक बेटी ने जन्म दिया था। उसके दिल में छेद था। मुस्तकीम ने काफी पैसे लगातार उसका ऑपरेशन भी करवाया लेकिन उसकी जान नहीं बची। करीब डेढ़ साल पहले उसकी मौत हो गई थी। अब काफी दिनों बाद परिवार ने खुशियां देखी थी। रविवार को पत्नी गुलनाज की अस्पताल से छुट्टी हुई थी। अब अचानक उनकी मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। मुस्तकीम के बड़े भाई रईस ने बताया कि 19 दिन पहले नूर-ए-इलाही में रहने वाली उनकी सास की भी अचानक मौत हो गई थी।
----
कोई लगातार फोन कर दे रहा था मुस्तकीम को धमकी.
मुस्तकीम के परिजनों का कहना है कि पिछले काफी समय से कोई उसको फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। अभी चार-पांच दिन पहले भी मुस्तकीम की फोन पर किसी से कहासुनी हो गई थी। पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताता था। परिजनों का कहना है कि शराब पीने का विरोध करने मुस्तकीम की हत्या की वजह समझ नहीं आ रही।

----
देर रात 11:21 बजे वेलकम इलाके में युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची, छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। जांच के बाद तीन नाबालिगों को हत्या के आरोप में पकड़ा गया है। मामले की छानबीन जारी है। -आशीष मिश्रा, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article