पिता बना हैवान: दो साल की बेटी संग दुष्कर्म में नाकाम होने पर नोंच डाला पूरा शरीर
पिता पर दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास व नोंचने का आरोप
- चाइल्ड वेलफेयर की चेयरपर्सन ने पीड़िता से की मुलाकात
- बच्ची के सिर, आंखों व शरीर पर गहरे घाव
- पति की हरकतों से परेशान गांव के लोगों ने थाने में शिकायत
- पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराकर जांच शुरू की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या कोई पिता इतना हैवान भी हो सकता है कि वह अपनी मात्र दो साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करे और जब बच्ची चिल्लाने लगे तो उस पर हमला कर सिर, आंख और बदन पर गहरे घाव दे दे।
इस हैवान की हरकतों से परेशान उसके पड़ोसियों ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सूचना मिलने पर चाइल्ड वेलफेयर की चेयरपर्सन मोहम्मदी बेगम अपनी टीम के साथ पीड़ित महिला और उसकी मासूम बेटी से मिलने गांव मोहम्मदपुर तेड पहुंची।
इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित बच्ची की मां को भी एक सप्ताह पहले मारपीट कर उसके मायके भगा दिया था। पुन्हाना खंड के गांव मोहम्मदपुर तेड निवासी महिला की शादी करीब चार साल पहले फिरोजपुर झिरका खंड के गांव दौहा निवासी इकबाल के साथ हुई थी।
शादी में बाइक के अलावा काफी दान दहेज दिया था लेकिन पति और उसके परिवार वाले इससे खुश नहीं थे और दहेज में कार की मांग करते आ रहे हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता आ रहा है।
31 जनवरी 2016 को भी बुरी तरह से उसे पीटा था। लेकिन उस समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि उसका पति शराब और गांजा पीता है। नशे की हालत में एक सप्ताह पहले उसके पति ने दो साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और उसको कई जगह से नोंच खाया।
जब उसने एतराज किया तो उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया था, तब से वह मायके में रह रही थी। पति ने मासूम बेटी को जबरदस्ती अपने पास रख लिया था। चाइल्ड वेलफेयर की चेयरपर्सन मोहम्मदी बेगम ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर आकर सारे हालात का जायजा लिया है।
जो हालात देखे हैं उससे पता चलता है कि आरोपी इकबाल ने मां-बेटी के साथ जुल्म ढाया है। वह इस मामले में पीड़िता का पूरा साथ देंगी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।