{"_id":"141659f57a9350d151679bd3f609e163","slug":"when-cook-uncle-dirty-talk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुक अंकल करते हैं ‘गंदी बात’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुक अंकल करते हैं ‘गंदी बात’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 08 May 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
हमारी मासूम बच्चियां अब घरों और स्कूलों में भी खतरे में हैं। मंगलवार को चार साल की मूक बधिर बच्ची से घर में पड़ोसी ने रेप किया और अब प्ले स्कूल में ढाई साल की बच्ची से छेड़खानी हुई है। इससे पहले इंदिरापुरम में बस के कंडक्टर और ड्राइवर बच्चियों से छेड़खानी करते थे।
विज्ञापन
क्रासिंग्स स्थित एक प्ले स्कूल में ढाई साल की मासूम से छेड़खानी हो गई। बच्ची के ये बताने पर कि ‘कुक अंकल गंदी बात करते हैं,’ पैरेंट्स ने विजयनगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखाई। पुलिस ने स्कूल के कुक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ विजयनगर हरदयाल यादव ने बताया कि पकड़ा गया कुक आनंद प्रकाश है। वह दिल्ली के कोंडली का रहने वाला है। काफी समय से क्रासिंग्स स्थित एक प्ले स्कूल में कुक का काम करता है।
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ने वाली ढाई साल की एक बच्ची कई दिन से स्कूल जाने में आनाकानी कर रही थी। पैरेंट्स ने जब उससे इसका कारण पूछा तो उसने परिजनों को करके बताया कि बताया कि कुक अंकल उससे इस तरह (छेड़खानी) की हरकतें करते हैं।
इस पर परिजन आग बबूला हो गए। उन्होंने विजयनगर थाने में एफआईआर लिखाई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के परिजन भी डरे हुए हैं।
पहले भी बनी निशाना
इंदिरापुरम में कंडक्टर और ड्राइवर ने की बच्चियों से छेड़खानी
नंदग्राम में बच्ची से रेप
सिहानी गेट के एक प्ले स्कूल में बच्ची से छेड़खानी