फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When asked to return 500 rupees lent he was injured with a knife

उधार देना पड़ा महंगा: 500 रुपये वापस मांगे तो दोस्त ने घोंप दिया चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 Nov 2022 10:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Nov 2022 10:23 PM IST
सार

अनस परिवार के साथ मुस्तफाबाद इलाके में रहता है। वह अपने चाचा की कमला नगर स्थित मोबाइल शॉप पर काम करता है। कुछ दिनों पूर्व अनस ने मुईन नामक दोस्त को 500 रुपये उधार दिए थे।

विज्ञापन
When asked to return 500 rupees lent he was injured with a knife
चाकू से हमला

विस्तार

न्यू उस्मानपुर इलाके में उधार दिए गए 500 रुपये वापस मांगने पर एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। गंभीर हालत में पीड़ित अनस (19) को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने तबीयत में सुधार होने पर अनस की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अनस परिवार के साथ मुस्तफाबाद इलाके में रहता है। वह अपने चाचा की कमला नगर स्थित मोबाइल शॉप पर काम करता है। कुछ दिनों पूर्व अनस ने मुईन नामक दोस्त को 500 रुपये उधार दिए थे। वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जल्द रुपये देने के लिए कहा। 
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार को अनस गली में खड़ा था। इस बीच मुईन अपने दोस्त शुएब व समीर के साथ वहां पहुंचा। आरोपी अनस को बात करने के लिए सिग्नेचर ब्रिज ले गए। वहां उसे चाकू से गोदकर आरोपी फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर अनस को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम को तबीयत में सुधार होने पर अनस का बयान लेकर मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed