जब सेना के जवानों ने दिल्ली पुलिस के हवलदार की लाठियों से कर दी जमकर पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैंट इलाके में पुलिस व सेना के जवानों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कैंट थाने में तैनात एक हवलदार वेरिफिकेशन के लिए सेना के कार्यालय जा रहा था।
जहां किसी बात पर उसकी सेना के जवानों से कहासुनी हो गई। उसके बाद सेना के जवानों ने उसकी लाठी और रायफल के बट से पिटाई कर दी। थाने में इस बात की जानकारी मिलने के बाद वहां तीन अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए।
उनके साथ भी हाथापाई की गई। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली कैंट थाना से हेडकांस्टेबल संदीप सरना वेरिफिकेशन के सिलसिले में सेना के कार्यालय की ओर जा रहा था। मुख्य दरवाजे पर मौजूद सेना के जवानों ने उसे रोका।
पहचान पत्र के नाम पर कहासुनी हो गई
पहचान पत्र के नाम पर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट होने लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने से तीन अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों के पहुंचने से माहौल और बिगड़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में हवलदार संदीप समेत चार पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं।
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
मारपीट का वीडियो कुछ देर में ही वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल को सेना के जवान कभी लाठी से तो कभी रायफल की बट से पिटाई कर रहे हैं। पिटाई के दौरान हेड कांस्टेबल जमीन पर गिर पड़ा। वीडियो में सेना का एक अधिकारी बीच बचाव की कोशिश करता दिख रहा है।