'क्या पीएम के रूप में देश को एक आईएसआई एजेंट मिला है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को विवादित टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने ट्वीट किया कि क्या प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक आईएसआई एजेंट मिला है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री भारत विरोधी ताकतों के आगे घुटने टेक रहे हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है। इस विवादित ट्वीट पर बाद में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने सफाई दी कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए आई पाक टीम व उसकी रिपोर्ट को लेकर ऐसा केवल कपिल ने ही नहीं कहा, देश के तमाम लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
हालांकि, उन्होंने माना कि कपिल मिश्रा की भाषा गलत हो सकती है, लेकिन लोगों के गुस्से का क्या।
मोदी भारत विरोधी ताकतों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं
कपिल मिश्रा ने मंगलवार सुबह यह ट्वीट पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की जेआईटी को भारत आने की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए की है।
कपिल ने ट्वीट में कहा है कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी भारत विरोधी ताकतों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं, वह काफी गंभीर हैं। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यह देश का सवाल है।
भाजपा-आरएसएस में भी जो समझ रहे है कि मोदी जी ने देश को धोखा दिया है उन्हें अब बोलना होगा। देश से बड़ा कोई नहीं।