फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "What is the deal which is preventing you from taking action on Kejriwal, Sheila? '

'कौन सी डील है जो केजरीवाल को शीला पर कार्रवाई करने से रोक रही है?'

Tue, 10 May 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 09:26 AM IST
सार

  • टैंकर घोटाले में शीला पर कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा का प्रदर्शन
  • एक दर्जन स्थानों पर मुख्यमंत्री के पुतला फूंके 
  •  मुख्यमंत्री को उन्हीं की शैली में घेरने के लिए अभियान शुरू किया

विज्ञापन
"What is the deal which is preventing you from taking action on Kejriwal, Sheila? '
बीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करके केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में लगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रदेश भाजपा ने उनकी शैली में जवाबी हमला किया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने केजरीवाल सरकार की ओर से ऐलान करने के बावजूद दिल्ली जल बोर्ड में 400 करोड़ रुपये के टैंकर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का मुद्दा उठाया है। भाजपा के नेताओं ने इस घोटाले के संबंध में कार्रवाई करने की मांग को लेकर जल बोर्ड मुख्यालय समेत एक दर्जन स्थानों पर बोर्ड कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झंडेवाला स्थित जल बोर्ड मुख्यालय के अलावा भागीरथी वाटर प्लांट, सोनिया विहार वाटर प्लांट, नवादा, नांगलोई, बवाना, आरकेपुरम, मयूर विहार फेज-2, प्रीत विहार, चांदनी चौक, पीतमपुरा आदि स्थानों पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को उनकी शैली में घेरने के लिए शुरू किया अभियान

"What is the deal which is preventing you from taking action on Kejriwal, Sheila? '
सीएम के खिलाफ सड़क पर भाजपा - फोटो : अमर उजाला

सभी स्थानों पर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया। जल बोर्ड मुख्यालय पर किए गए प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा ने सबसे ज्यादा ताकत लगाई, यहां प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने शिरकत की।

बोर्ड मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता आदि नेताओं ने कहा कि दिल्ली और देश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सरकार के दौरान हुए घोटाले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की चुप्पी का कारण जानना चाहती है।

उन्होंने सवाल किया आखिर कौन सी डील है या 400 करोड़ रुपये का वह कौन सा हिस्सा है जो मुख्यमंत्री को अपने मंत्री कपिल मिश्रा ने स्थापित की जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद भी पानी टैंकर घोटाले के अभियुक्तों पर कार्रवाई नहीं करने दे रहा है?

भाजपा ने कहा कि भाजपा केजरीवाल सरकार को शीला दीक्षित की गिरफ्तारी के लिए बाध्य करेगी और शीघ्र इस मामले में कपिल मिश्रा के 28 अगस्त 2015 के पत्र को साक्ष्य बनाकर उपराज्यपाल नजीब जंग से जांच की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed