फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What happened was going on teacher jumping from auto.

क्या हुआ कि चलते ऑटो से कूद गई शिक्षिका

Sat, 03 Jan 2015 03:08 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
What happened was going on teacher jumping from auto.

नई दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में एक बदमाश चलते ऑटो में घुस गया और उसमें बैठी शिक्षिका की गर्दन पर दिनदहाड़े चाकू लगा दिया। शिक्षिका इतनी डर गई कि वह चलते ऑटो से बाहर कूद गई।

विज्ञापन


सड़क पर गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई हैं। उसके दोनों पैरों में चोट आई हैं। हालांकि शिक्षिका ने ऑटो से कूदते समय शोर मचाना शुरू कर दिया था। इससे मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बदमाश की पहचान खानुपर निवासी सरजात पुत्र सत्तार के रूप में हुई।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षिका को लूटने का प्रयास किया गया था। उनका कहना है कि शिक्षिका की बहादुरी के चलते आरोपी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डीसीपी के मुताबिक शिक्षिका को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना दोपहर तकरीब 3.30 बजे की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की गर्दन पर दिनदहाड़े लगा दिया चाकू

What happened was going on teacher jumping from auto.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिक्षिका चेतना (25) तिगड़ी में परिवार के साथ रहती है। वह कालकाजी में स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। शुक्रवार दोपहर को स्कूल से साकेत पहुंची थी और साकेत से ऑटो से घर लौट रही थी।

चेतना देवली खानपुर मोड पर रुक गई और आंध्रा बैंक में पैसे जमा कराए। इसके बाद वह उसी ऑटो से घर लौटने लगी। ऑटो कुछ दूर चला होगा कि एक बदमाशदौड़ता हुआ आया और ऑटो में बैठ गया।

ऑटो में बैठते ही ऑटो चालक ने इसका विरोध किया तो उसने चालक को चाकू दिखाकर धमका दिया और सीधा चलने केलिए कहा। इसके बाद बदमाश ने चेतना की गर्दन पर चाकूलगा दिया और नकदी और ज्वेलरी ले ली।

इसके बाद चेतना ने शोर मचा दिया और वह चलते हुए ऑटो से कूद गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आरोपी बदमाश को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान खानुपर निवासी सरजात पुत्र सत्तार के रूप में हुई। उसके खिलाफ पहले से अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed