फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What happend the judge Wade coat and gave to witness in delhi.

जज ने अपना कोट उतारा और गवाह को दे दिया

Sun, 04 Jan 2015 10:41 AM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
What happend the judge Wade coat and gave  to witness in delhi.

आमतौर पर लोगों की नजर में कोर्ट-कचहरी और जजों की छवि बेहद सख्त होती है। लोग मानते हैं कि इंसाफ की कुर्सी पर बैठे जज बेहद कठोर होते हैं, लेकिन एक जज ने दरियादिली की ऐसी मिसाल पेश की जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

विज्ञापन


कोर्ट में गवाही देने आए ठंड से ठिठुरते बुजुर्ग को सामने देखा तो उसने अपना कोट उसे दे दिया। वाकया तीस हजारी जिला अदालत स्थित एएसजे वीके बंसल की कोर्ट का है।
विज्ञापन


एक मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही चल रही थी। कोर्ट के समक्ष विश्वनाथ गवाही देने आया था। उसके एक हाथ में प्लास्टर चढ़ा था और वह ठंड से कांप रहा था। जज ने पूछा कि वह कांप क्यों रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जज ने दिखाई दरियादिली

What happend the judge Wade coat and gave  to witness in delhi.

गवाह ने जब जज को बताया कि उसे ठंड लग रही है। उसके बाद जज ने अपने स्टाफ से अपना कोट मंगाया और विश्वनाथ को दे दिया। हाथ में चोट के कारण विश्वनाथ को कोट पहनने में परेशानी हो रही थी तो कोर्ट के स्टाफ ने उसे कोट पहनाया।

कोर्ट में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने इस नेक कार्य को सामने देखा। कोर्ट में मौजूद एक अधिवक्ता ने बताया कि मुंडका थाने में आरोपी विनोद कुमार उर्फ काना के मामले में वह शख्स गवाही देने आया था।

जज की इस दरियादिली को देखकर सभी को उन पर गर्व का अनुभव हो रहा था। ऐसे में जज का ये फैसला अन्य लोगों के लिए एक मिसाल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed