फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Western disturbance will be active in the mountains, temperature will increase in Delhi.

Delhi Weather: कल रात से पहाड़ों पर सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगा राजधानी का तापमान; चलेंगी हवाएं

Sat, 07 Feb 2026 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 03:17 AM IST
सार

इससे उत्तर पश्चिमी भारत के मौसम में भी बदलाव आएगा। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना है। इसका दिल्ली के मौसम पर भी असर देखा जाएगा।

विज्ञापन
Western disturbance will be active in the mountains, temperature will increase in Delhi.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली- एनसीआर में जहां सर्दी धीरे-धीरे विदा हो रही है गर्मी की आहट महसूस होने लगी है, वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आठ फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा आठ फरवरी, 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।  
विज्ञापन


उत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय बनी हुई है, जिसमें हवाओं की गति करीब 130 नॉट तक पहुंच रही है और यह लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बह रही है। वहीं असम के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका असर पूर्वोत्तर भारत के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। केरल के पास बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप की ओर खिसक गया है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में हवाओं की रफ्तार 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में उतरते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में चलेंगी सर्द हवाएं
मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में दिन के वक्त तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिल्ली में हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस दिन सुबह के समय विभिन्न जगहों पर हल्की धुंध भी देखी जा सकती है।

पहाड़ों पर दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने 8 फरवरी की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों पर सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 12 फरवरी तक आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही का अनुमान है। मौसम विभाग ने 7, 8 और 10 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। 11 और 12 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

दिखेगा हल्का कोहरा, बढ़ेगा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में 10 फरवरी से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। यही नहीं 11 फरवरी से दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 9 से लेकर 12 फरवरी तक सुबह के वक्त अधिकांश जगहों पर हल्का कोहरा जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी नजर आ सकता है।

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में दिन अपेक्षाकृत गर्म, रातें बेहद ठंडी
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हाल के दिनों में मौसम साफ होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन रातें अब भी बेहद सर्द बनी हुई हैं। कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर जारी है और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने सात फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ, मैदानी इलाकों में कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सात और नौ फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जैसे जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई गई है, जिससे सुबह के समय जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह घना कोहरा, दिन में साफ रहा आसमान
उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप और साफ आसमान रहने की संभावना है, लेकिन सुबह घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, कोटद्वार, हल्द्वानी और अन्य मैदानी क्षेत्रों में दृश्यता कम रहने से सड़क यातायात प्रभावित होने के आसार हैं। इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed