फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   West District Volleyball Championship to be held at Shivaji College from August 29.

Delhi NCR News: शिवाजी कॉलेज में 29 अगस्त से होगा वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट जूनियर एवं सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक शिवाजी कॉलेज में किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज और क्लब स्तर की टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन समारोह में शिवाजी कॉलेज के प्राचार्य (प्रो.) वीरेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं 31 अगस्त को होने वाले समापन समारोह में दिल्ली ओलंपिक संघ के सीईओ कुलदीप वत्स मुख्य अतिथि और संघ की अध्यक्ष सरोज शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।
विज्ञापन




जूनियर वर्ग में कोलंबिया फाउंडेशन स्कूल, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, वीवीडीएवी स्कूल, कमल मॉडल स्कूल, मीरा मॉडल स्कूल, यूके एकेडमी और आरएसवी एकेडमी की टीमें हिस्सा लेंगी। सीनियर वर्ग में भारती कॉलेज, एसपीएम कॉलेज, आईजीआई कॉलेज, शिवाजी कॉलेज, आरएसवी क्लब, डीएवी क्लब, एमएम क्लब, 40 आर्टी डिवीजन और कियान क्लब की टीमें मैदान में उतरेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed