फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   West District Cyber Cell in Delhi arrested brother in law and brother in law who cheated people

Delhi: जालसाजी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार, खाते से लिंक मोबाइल नंबर का कम इस्तेमाल करने वालों से करते थे ठगी

Mon, 17 Apr 2023 11:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Apr 2023 11:34 PM IST
सार

इंस्टाक्रेड एप्लिकेशन के जरिए ऐसे मोबाइल नंबरों की पहचान करते थे, जो बैंक खाते से जुड़े हुए हैं, लेकिन ग्राहक उनका कम इस्तेमाल करता है। इसके बाद वे फर्जी आईडी से टेली कंपनियों से उन नंबरों का सिम कार्ड निकलवा लेते थे।

विज्ञापन
West District Cyber Cell in Delhi arrested brother in law and brother in law who cheated people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम जिला साइबर सेल ने लोगों से ठगी करने वाले जीजा साले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऐसे लोगों से ठगी करते थे जो बैंक खाते से लिंक किए मोबाइल नंबर का कम इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक सिम कार्ड और ठगी के पैसे से खरीदा गया आईफोन 14 बरामद किया है। उनकी पहचान सन्नी मदान और उसके साले दीपक के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हरिनगर स्थित साइबर सेल ने सिद्धार्थ आनंद ने ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका क्रेडिट और डेबिट कार्ड उनके पास था, लेकिन उनके खाते से 73 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि किसी ने उनके नाम पर 96 हजार रुपए का लोन लिया है। साथ ही 4800 रुपये क्रेडिट कार्ड से खर्च किए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने फोन के आईएमईआई नंबर और बैंक खाते की जानकारी हासिल की। इससे पता चला कि पैसों से आई फोन खरीदा गया था। उस आईफोन के जरिए पुलिस ने तकनीकी जांच कर बिंदापुर और उत्तम नगर से दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इंस्टाक्रेड एप्लिकेशन के जरिए ऐसे मोबाइल नंबरों की पहचान करते थे, जो बैंक खाते से जुड़े हुए हैं, लेकिन ग्राहक उनका कम इस्तेमाल करता है। इसके बाद वे फर्जी आईडी से टेली कंपनियों से उन नंबरों का सिम कार्ड निकलवा लेते थे। सिम कार्ड मिलने के बाद आरोपी उस नंबर से जुड़े क्रेडिट व डेबिट कार्ड व खाते से पैसे निकालने के साथ ही खरीदारी भी करते थे। ठगी करने के बाद वह सिम कार्ड को फेंक दिया करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सन्नी मदान पर पहले से जालसाजी के दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed