{"_id":"5cda32e3bdec22078775b60d","slug":"west-delhi-88-people-have-reported-fraudulent-withdrawals-from-atms-in-tilak-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 88 लोगों के बैंक खाते में सेंध, एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर और कार्ड बदलकर की गई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 88 लोगों के बैंक खाते में सेंध, एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर और कार्ड बदलकर की गई ठगी
Tue, 14 May 2019 08:45 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 May 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में 88 लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर और कार्ड बदलकर ठगी की गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने एक मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
जानकारी के मुताबिक, तिलक नगर निवासी गौरव सेठ ने 10 मई को थाने पहुंचकर बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत दी।
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कुछ दिन में थाने में इस तरह की काफी शिकायतें आ गई हैं। पुलिस ने गौरव सेठ की शिकायत पर मामला दर्ज किया और इसी शिकायत में अन्य शिकायतकर्ता का नाम भी शामिल कर लिया। कुल 88 लोगों ने बैंक अकाउंट से रुपये निकाले जाने की शिकायत की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई शिकायतकर्ताओं के अकाउंट से 50 हजार, जबकि कुछ के अकाउंट से दो हजार से 25 हजार तक निकाले गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों के एटीएम से रुपये निकालने के दौरान कार्ड बदलकर ठगी को अंजाम दिया गया, जबकि कुछ लोगों के कार्ड का क्लोन बनाया गया।
एक ही इलाके से इस तरह की घटनाओं से आशंका है कि एक ही गैंग ने ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायतों के मद्देनजर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।