फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   West Asia crisis stalls fire brigade's summer action plan

Delhi NCR News: पश्चिम एशिया संकट से अटका दमकल का समर एक्शन प्लान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
- हाई प्रेशर पंप की देरी से तंग गलियों में फायर रिस्पॉन्स योजना प्रभावित
विज्ञापन

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब राजधानी की आपदा तैयारियों पर भी दिखने लगा है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) का समर एक्शन प्लान हाई प्रेशर पंप की सप्लाई में देरी के कारण अधर में लटक गया है। ये पंप इटली से फ्रांस होते हुए भारत आने थे, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में बाधा के चलते इनकी आपूर्ति प्रभावित हुई है।
दमकल विभाग के अनुसार, गर्मियों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए 26 क्यूआरवी (क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल) तैनात करने की योजना बनाई गई थी। ये मारुति एक्सल वाहन हैं। ये छोटे अत्याधुनिक वाहन तंग गलियों में आसानी से पहुंच सकते हैं, लेकिन इनमें लगने वाले हाई प्रेशर पंप समय पर नहीं पहुंच सके। ये पंप इंटली से आने से थे। इन पंपों के लिए फरवरी में ही टेंडर जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अब इन उपकरणों को स्वेज नहर के रास्ते अफ्रीका होते हुए भारत लाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि पंप पहुंचने के बाद ही योजना को पूरी तरह लागू किया जा सकेगा। हालांकि दिल्ली का मौसम अभी ठंडा है और बारिश होने के चलते आग की घटनाएं बढ़ नहीं रही हैं। माना रहा है कि जब तक गर्मी प्रचंड रूप लेकर तब तक हाई प्रेशर पंप दिल्ली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियों में 75 फीसदी बढ़ जाती हैं घटनाएं-
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में गर्मियों के दौरान आग की घटनाएं सामान्य दिनों की तुलना में करीब 75 प्रतिशत तक बढ़ जाती हैं, जिससे इस योजना का समय पर लागू होना बेहद अहम माना जा रहा है।
कोट-
पंप मिलते ही क्यूआरवी वाहनों को जल्द तैनात कर दिया जाएगा। - एके. मलिक, डिप्टी फायर चीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed