फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   West AATS team in Vivek Vihar apprehended car theft gang in dramatic film-style operation

फिल्मी स्टाइल में कार चोर गैंग दबोचा: देर रात चोरों के पीछे भागी पुलिस, हथौड़े से तोड़े शीशे; सामने आया वीडियो

Sat, 17 Jan 2026 05:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 05:31 PM IST
सार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में वेस्ट एएटीएस ने फिल्मी स्टाइल से गाड़ी चोरी गैंग को पकड़ा है। चोर पकड़ने के डर से दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मी के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
West AATS team in Vivek Vihar apprehended car theft gang in dramatic film-style operation
पुलिस ने कार चोर गैंग को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की वेस्ट एएटीएस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए एक शातिर कार चोर गिरोह को दबोचा है। वारदात के दौरान गिरोह ने न केवल पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारी, बल्कि आम लोगों के वाहनों को भी निशाना बनाया। पकड़े जाने के डर से चोरों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उन्हें हथौड़ों और डंडों से कार के शीशे तोड़कर काबू कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाशों की करतूत साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन

दिल्ली में कार चोर गिरोह का पर्दाफाश
यह घटना दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुई। वेस्ट एएटीएस ने एक सफेद रंग की कार में सवार उत्तर प्रदेश के कुख्यात वाहन चोरों के एक गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, चोरों ने पहले तो पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर आम जनता के वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उनका इरादा पुलिसकर्मियों को कुचलने का था, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार के शीशे तोड़ दिए और उन्हें दबोच लिया। भीड़ ने भी इस दौरान आरोपियों की पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी मशरूर (56), मेरठ निवासी आसिफ (42) और मुजफ्फरनगर निवासी अकील (40) के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह कार चोरी की 50 से अधिक वारदातों में शामिल रहा है।

वेस्ट एएटीएस ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष योजना बनाई थी, जो पूरी तरह सफल रही। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस उनसे जुड़े अन्य मामलों और उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed