फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Went to kill gang leader, killed employee

Delhi NCR News: गैंग के सरगना को मारने गए थे, कर दी कारिंदे की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
-मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गैंगवार में हुई हत्या में सात नाबालिग और सरगना को पकड़ा
विज्ञापन

-दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को दिया था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ और मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गैंगवार में हुई युवक इशांत की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने विरोधी गैंग के सरगना समेत आठ आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें सात नाबालिग हैं। इशांत के गैंग के सदस्यों ने गिरफ्तार सरगना मोहित के दोस्त दीपक की हत्या की थी, जिसका बदला लेने के लिए गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। इनके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, नाबालिगों के कपड़े, बाइक और स्कूटी बरामद की है।
जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को पुलिस को एमसीडी कॉलोनी आजादपुर के मेन गेट के पास एक युवक के घायल पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने उसे पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। मौके से पुलिस को सात खोखे, चार कारतूस, बाइक और स्कूटी बरामद की। जहांगीरपुरी निवासी अमृता ने बताया कि स्कूटी उसके मृत भतीजे इशांत की है। वह दोस्तों के साथ एमसीडी कॉलोनी में एक शादी समारोह में गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सोमवीर सिंह और मॉडल टाउन थाना प्रभारी अशोक गिरी के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करने के बाद सात नाबालिगों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ में पता चला कि गैंग चलाने वाला जहांगीरपुरी निवासी मोहित उर्फ पाल इसका मुख्य साजिशकर्ता है। पुलिस ने मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसकी विरोधी गैंग के सरगना नरेंद्र से पुरानी दुश्मनी थी। 2024 में नरेंद्र और उसके साथियों ने दीपक की हत्या कर दी थी, जो उसका साथी था। नरेंद्र ओमपाल एमसीडी कॉलोनी में शादी समारोह में आने वाला था। वह अपने साथियों के साथ शादी समारोह में पहुंचे। समारोह स्थल पर उन्होंने ईशांत को गेट के बाहर खड़े देखा। वह नरेंद्र ओमपाल से जुड़ा हुआ था, इसलिए उन्होंने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहित पर हत्या के प्रयास, डकैती, झपटमारी, और चोरी के 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed