फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Well furnished house accommodation offers NEC

वेल फर्निश्ड घर देगा आवास विकास परिषद

Mon, 24 Feb 2014 12:28 PM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा Updated Mon, 24 Feb 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
Well furnished house accommodation offers NEC
आवास विकास परिषद की योजनाओं अगर फ्लैट मिलता है तो आपको साज-सज्जा और सामान की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। निजी बिल्डरों की योजनाओं को चुनौती देने के लिए परिषद ने भी वेल फर्निश्ड फ्लैट बेचने की योजना तैयार की है। सिद्धार्थ विहार में इस तरह की योजना लांच करने की तैयारी है।
विज्ञापन


अभी तक आविप निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग और उच्च आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैट बनाता था। मगर इस बार परिषद ने निजी बिल्डरों को चुनौती देने की योजना तैयार की है। शुरुआत में एक हजार फ्लैटों में उच्च आय वर्ग के लोंगो को फर्नीचर, टीवी, फ्रीज, एसी, बेड, आदि भी मिलेगा।
विज्ञापन


आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग ने इस प्रकार की योजना का प्रस्ताव तैयार किया है। हालांकि अभी यह शुरुआती स्टेज में है। बोर्ड की मुहर लगने के बाद ही इसे लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सिद्धार्थ विहार में परिषद की कई ग्रुप हाउसिंग प्रस्तावित है। ऐसे में ये सभी बिल्डर लोगों को वेल फर्निश्ड फ्लैटों की योजना से लुभाने की कोशिश करेंगे। अफसरों का कहना है कि टू बीएचके का रेट करीब 45 लाख और थ्री बीएचके का साठ लाख रुपये रहेगा।


फ्लैट आवंटन के बाद ज्यादातर लोग नया सामान खरीदते ही हैं। ऐसे में अगर परिषद उन्हें वही सामान सस्ती दरों पर प्रदान करता है तो लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed