{"_id":"5e00e5878ebc3e881737276e","slug":"weld-fracture-in-tracks-affects-services-between-karol-bagh-rajendra-place-metro-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की वजह से करोल बाग से राजेंद्र प्लेस के बीच मेट्रो की रफ्तार हुई धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की वजह से करोल बाग से राजेंद्र प्लेस के बीच मेट्रो की रफ्तार हुई धीमी
Mon, 23 Dec 2019 09:34 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 23 Dec 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro Blue Line (File Photo)
- फोटो : Amar Ujala
ब्लू लाइन पर करोल बाग से राजेंद्र प्लेस स्टेशन के बीच आंशिक तौर पर ट्रैक क्षतिग्रस्त (वेल्ड फ्रैक्चर) होने की वजह से मेट्रो की रफ्तार धीमी कर दी गई है। मेट्रो प्रशासन ने एहतियातन ट्रेनों की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटे सीमित कर दिया है। इस वजह से यात्री देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचे।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का कहना है कि सुबह के वक्त आई परेशानी की वजह से 8.50 बजे से मेट्रो की सीमा निर्धारित कर दी गई। हालांकि डीएमआरसी के मुताबिक ब्लू लाइन के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर इसका असर नहीं पड़ा और सेवाएं सामान्य रहीं।
रात में सेवाएं बंद होने के बाद ही ट्रैक की मरम्मत का काम किया जाएगा। मेट्रो की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि मौसम में अचानक आए बदलाव और तापमान में गिरावट की वजह से अक्सर वेल्ड्स के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है।