फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weekly special train will run between Anand Vihar-Dankuni

Delhi NCR News: आनंद विहार-दनकुनी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और पश्चिम बंगाल के दनकुनी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन मई और जून 2026 के दौरान कुल छह फेरों में संचालित होगी।


रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, ट्रेन संख्या 03009 दनकुनी-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन 16 और 30 मई, 6, 13, 20 और 27 जून को दनकुनी से रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03010 आनंद विहार टर्मिनल-दनकुनी स्पेशल प्रत्येक रविवार को 17 और 31 मई तथा 7, 14, 21 और 28 जून को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन



रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे ताकि विभिन्न वर्गों के यात्रियों को सुविधा मिल सके। यह स्पेशल ट्रेन बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन का ठहराव बर्द्धमान, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा और टूंडला समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन संख्या 03009 दनकुनी से रात 12:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03010 आनंद विहार से दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:30 बजे दनकुनी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed