{"_id":"5f4052eb8ebc3e3d0a3b13d1","slug":"weekly-market-will-open-in-delhi-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे साप्ताहिक बाजार, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे साप्ताहिक बाजार, अधिसूचना जारी
Sat, 22 Aug 2020 04:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 22 Aug 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सोमवार से एक बार फिर साप्ताहिक बाजार लगने लगेंगी। कोरोना काल में बाजार जाने वाले लोगों को मॉस्क लगाने के साथ आपस में दूरी बनाए रखनी होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को इसका नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि, अभी एक सप्ताह कर बाजार ट्रायल बेसिस पर खुलेंगे। दिक्कत न होने पर ही इनको पूरी तरह खोला जाएगा।
विज्ञापन
डीडीएमए की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन के अलावा 24-30 मार्च के बीच ट्रायल बेसिस पर बाजार खोला जा रहा है। इसमें कोविड19 के नियमों का सख्ती से पालन होगा। इसमें बाजार जाने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को मॉस्क लगाने के साथ दो लोगों के बीच की दूरी बनाए रखी होगा। वहीं, जिला व पुलिस प्रशासन नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन