{"_id":"5c43c60abdec2273a5195c6b","slug":"weekly-express-train-to-run-between-delhi-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-इंदौर के बीच चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, 27 से हर सोमवार 3 बजे होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-इंदौर के बीच चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, 27 से हर सोमवार 3 बजे होगी रवाना
Sun, 20 Jan 2019 06:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली वालों को मुंबई के साथ इंदौर के लिए भी नई सौगात रेलवे ने दी है। मुंबई के लिए नई राजधानी ट्रेन मिली है तो इंदौर के लिए नई ट्रेन सर्विस। यह ट्रेन जयपुर, अजमेर के रास्ते चलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से इंदौर जाने वाली यह ट्रेन 27 जनवरी से प्रत्येक सोमवार को दोपहर बात 3 बजे रवाना होगी। इंदौर से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए चलेगी।
विज्ञापन
सराय रोहिल्ला-इंदौर (19337/19338) साप्ताहिक एक्सप्रेस बरास्ता रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम व फतेहगढ़ चलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग इस रूट पर बढ़ी तो इस ट्रेन को साप्ताहिक की जगह नियमित किया जाएगा। उधर, रेलवे ने निजामुद्दीन-मुंबई के बीच नई द्वि-साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस (22221/22222) की शुरुआत की है। ट्रेन संख्या 22221 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। मुंबई से यह ट्रेन दोपहर 2:50 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 10.20 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 22222 निजामुद्दीन से मुंबई के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को चलेगी। निजामुद्दीन से शाम 4:15 बजे यह ट्रेन चलेगी व अगले दिन पूर्वाह्न 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में आगरा छावनी, झांसी, भोपाल, जलगांव, नासिक रोड और कल्याण स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन