फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weekend Curfew: Metro will be available at an interval of 15-20 minutes,

Delhi Weekend Curfew: 15-20 मिनट के अंतराल पर मिलेगी मेट्रो, जानिए एक कोच में कितने यात्रियों को बैठने की है इजाजत

Sat, 08 Jan 2022 02:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Jan 2022 02:10 PM IST
सार

येलो-ब्लू पर 15 मिनट, शेष लाइन पर 20 मिनट बाद उपलब्ध रहेगी मेट्रो, एक कोच में 50 यात्री ही सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Weekend Curfew: Metro will be available at an interval of 15-20 minutes,
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

सप्ताह के आखिरी दो दिन (सप्ताहांत) के दौरान मेट्रो के फेरों में बदलाव किया गया है। शनिवार-रविवार को यात्रियों को ब्लू और येलो लाइन पर 15 मिनट बाद मेट्रो मिलेगी जबकि शेष सभी लाइन पर दो मेट्रो के बीच 20 मिनट का अंतराल होगा। सप्ताह के शेष दिन यानि सोमवार से शुक्रवार के बीच सभी लाइन पर मेट्रो 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी।

विज्ञापन


खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं
सफर में यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं होगी। कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू सप्ताहांत कर्फ्यू (8-9जनवरी) के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोविड-19 की रोकथाम के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो के समय में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन


कोच में केवल 50 यात्रियों को ही सफर की इजाजत
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक, कर्फ्यू के दौरान येलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली) और ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर -21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी / वैशाली) पर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। शेष सभी लाइन पर दो मेट्रो के  परिचालन में 20 मिनट का अंतराल होगा। सप्ताह के शेष दिनों में पहले की तरह मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान मेट्रो और स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए प्रत्येक कोच में केवल 50 यात्रियों को ही सफर की इजाजत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई के लिए टीमें भी मुस्तैद
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें। संक्रमण से बचाव के लिए लागू एहतियातों के पालन के लिए मेट्रो स्टेशनों पर कुछ देर पहले पहुंचे ताकि स्टेशन के बाहर इंतजार न करना पड़े। इस दौरान एहतियातों का सख्ती से पालन किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई के लिए टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed