फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Week will face a crisis of gas cylinders.

सप्ताह भर झेलना होगा गैस सिलेंडर का संकट

Sat, 03 Jan 2015 02:49 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
Week will face a crisis of gas cylinders.

गैस कंपनियां का नया सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद भी उपभोक्ताओं की आफत कम नहीं हुई है। जिन उपभोक्ताआें की बुकिंग कैंसल हुई है, उनमें कइयों की नई बुकिंग नहीं हो पा रही।

विज्ञापन


बीपीसीएल के उपभोक्ता परेशान हैं कि वह क्या करें। इधर नई बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। लोड बढ़ने पर सर्वर भी ठप हो रहा है। बैकलॉग खत्म होने में अभी भी सप्ताह भर लग जाएगा।
विज्ञापन


एजेंसी संचालक बैकलॉग खत्म करने के लिए तेजी से सिलेंडरों की डिलीवरी कर रहे हैं। संचालकों का कहना है कि बुकिंग के बाद 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं के अकाउंट में सब्सिडी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब्सिडी एडवांस में दी गई है। बाकी बचे उपभोक्ताआें को 31 मार्च तक हर हालत में आधार कार्ड व अकाउंट नंबर को बैंक में रजिस्टर्ड कराना है।

क्या कहते हैं एजेंसी संचालक
वेस्टर्न यूपी एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि अब एजेंसी संचालकाें का पूरा जोर बैकलॉग खत्म करने पर रहेगा। बुकिंग का प्रतिशत अचानक बढ़ गया है, जिसे खत्म करने में समय लगेगा।


वैसे आधार व बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर्ड करा चुके 30 प्रतिशत लोगों को बुकिंग के बाद सब्सिडी उनके अकाउंट में पहुंच गई है। 70 प्रतिशत उपभोक्ता बचे हुए हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा उपभोक्ता नई योजना की जानकारी लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed