दिल्ली में बारिश रुकते ही तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गयी है। इस कारण चार साल में अगस्त का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो इस माह का भी सर्वाधिक तामपान है।
दिल्लीः चार साल में 28 अगस्त रहा सबसे गर्म दिन, सप्ताह के अंत में हो सकती है बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2014 में 27 अगस्त को तापमान 39.4 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि आल टाइम रिकॉर्ड 1987 में 12 अगस्त का है जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग के केंद्रों पर तापमान की बात करें तो सबसे अधिक पालम केंद्र पर 37.9, जाफरपुर में 37.5, लोधी रोड में 37.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली-एनसीआर में बीते सप्ताह के बाद से बारिश नहीं हो रही है, इस कारण से तापमान बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही उमस भी लगातार परेशान कर रही है। बुधवार को भी उमस ने खूब पसीने छुड़ाए। मौसम विभाग की मानें तो 30 अगस्त से मौसम करवट ले सकता है।
विभाग ने 30 अगस्त से 1 सितम्बर तक हलकी से तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। इस कारण तापमान भी 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा और गर्मी से भी राहत मिलेगी।
अगस्त माह में चार साल का तापमान
2018----36.8 डिग्री
2017----37.8 डिग्री
2016----37.0 डिग्री
2015----37.0 डिग्री
पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाने और बिजली कड़कड़कने की सम्भावना
अधिकतम तापमान: 38.1 डिग्री
न्यूनतम तापमान : 28.2 डिग्री
29 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6: 47 मिनट
30 अगस्त को सूर्यादय: सुबह 5:58 मिनट