फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः चार साल में 28 अगस्त रहा सबसे गर्म दिन, सप्ताह के अंत में हो सकती है बारिश

Thu, 29 Aug 2019 08:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Wednesday was the hottest day of August in four years
उमस ने किया परेशान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बारिश रुकते ही तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गयी है। इस कारण चार साल में अगस्त का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो इस माह का भी सर्वाधिक तामपान है। 

Wednesday was the hottest day of August in four years
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2014 में 27 अगस्त को तापमान 39.4 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि आल टाइम रिकॉर्ड 1987 में 12 अगस्त का है जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज हुआ था।

Wednesday was the hottest day of August in four years
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के केंद्रों पर तापमान की बात करें तो सबसे अधिक पालम केंद्र पर 37.9, जाफरपुर में 37.5, लोधी रोड में 37.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली-एनसीआर में बीते सप्ताह के बाद से बारिश नहीं हो रही है, इस कारण से तापमान बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही उमस भी लगातार परेशान कर रही है। बुधवार को भी उमस ने खूब पसीने छुड़ाए। मौसम विभाग की मानें तो 30 अगस्त से मौसम करवट ले सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday was the hottest day of August in four years
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विभाग ने 30 अगस्त से 1 सितम्बर तक हलकी से तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। इस कारण तापमान भी 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा और गर्मी से भी राहत मिलेगी। 

अगस्त माह में चार साल का तापमान
2018----36.8 डिग्री
2017----37.8 डिग्री
2016----37.0 डिग्री
2015----37.0 डिग्री

विज्ञापन
Wednesday was the hottest day of August in four years
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाने और बिजली कड़कड़कने की सम्भावना
अधिकतम तापमान: 38.1 डिग्री
न्यूनतम तापमान    : 28.2 डिग्री
29 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6: 47 मिनट
30 अगस्त को सूर्यादय: सुबह 5:58 मिनट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed