फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wedding was taking Assam, except at the station ran

शादी के लिए ले जा रहा था असम, स्टेशन पर छोड़कर भागा

Sun, 28 Jun 2015 06:41 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
wedding was taking Assam, except at the station ran

गुड़गांव के सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मूलरूप से असम का रहने वाला आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर असम ले जाने के बहाने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


युवती की शिकायत पर दर्ज हुई जीरो एफआईआर की जांच के बाद गुड़गांव पुलिस ने शनिवार देररात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली 25 वर्षीय युवती दो साल पहले रेवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करती थी इसी दौरान उसकी मुलाकात यहां काम करने वाले असम के बकरईदपुर गांव निवासी अर्जुन यादव उर्फ प्रधान से हुई।

विज्ञापन


दोनों के बीच दोस्ती के बाद एक साल पहले दोनों सिरहौल गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जनवरी में आरोपी उसे अपने साथ असम ले जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया जहां उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को नहीं पकड़ पाई है पुलिस

wedding was taking Assam, except at the station ran

जिसके बाद युवती किसी तरह गुड़गांव पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। हालांकि पुलिस ने मामला दिल्ली का बताते हुए जीरो एफआईआर दर्ज मामला दिल्ली पुलिस को भेज दिया।


बताया जा रहा है कि कई महीनों से चल रहे मामले की जांच के बाद दिल्ली पुलिस से मिले जवाब के आधार पर पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश के बाद शनिवार को पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

हालांकि पुलिस इस बारें में अभी कुछ ज्यादा बोल नहीं रही है। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed