शादी का झांसा देकर फेसबुक पर की दोस्ती और..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एक अशक्त युवती को दोस्ती के जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक ने खुद को मेडिकल स्टूडेंट और वाराणसी के पुलिस अधीक्षक का बेटा बताकर युवती को शादी का झांसा दिया।
आरोपी पीड़िता को अपनी कई मजबूरी बताकर उससे 26 लाख रुपये ठग कर फरार हो गया। आर्थिक अपराध शाखा ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय युवती परिजनों के साथ दिल्ली के धरमपुरा में रहती है। वह एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत है। उसके पिता कारोबारी हैं। युवती बचपन से अशक्त है।
पिता को बताया पुलिस अधिक्षक
युवती के मुताबिक गत 15 मार्च 2015 को फेसबुक पर उसकी जान-पहचान अर्षित सिंह सूर्यवंशी से र्हुई। उसने लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूर्निवसिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई करने की बात कही।
उसने बताया कि पिता वाराणसी में पुलिस अधीक्षक हैं और उसका परिवार वाराणसी में रहता है। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। अर्षित ने युवती से प्यार करने व शादी की इच्छा जताई।
युवती ने उसे बताया कि वह बचपन से अशक्त है। बावजूद युवक ने शादी करने की बात कही। गत 7 अप्रैल को अर्षित ने युवती से क्लास प्रोजेक्ट चोरी होने की बात कहकर 25 हजार रुपये मांगे।
'फेसबुक अकाउंट महिला इस्तेमाल करती है'
पीड़िता ने अकाउंट में रुपये डाल दिए। इसके बाद अर्षित ने तरह-तरह की मजबूरी बताकर युवती से 26 लाख रुपये ले लिए। लेकिन लगातार शादी का आश्वासन देता रहा।
इसके बाद अर्षित लखनऊ से वापस आने के बाद शादी करने की बात कहकर चला गया। उसके बाद से उसका फोन बंद है और उसके फेसबुक अकाउंट का कोई महिला इस्तेमाल करती है।
इस बीच 4 जून को जब युवती के पिता ने अलमारी से रुपये निकालने के लिए उसे खोला तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पिता के कहने पर युवती ने फिर आर्थिक अपराध शाखा में इस बाबत शिकायत दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी तौर पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।