फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wedding bookings cancelled due to Covid, money received after three years

Delhi NCR News: कोविड में रद्द हुई शादी की बुकिंग, तीन साल बाद मिली रकम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। बैंक्वेट हॉल की बुकिंग रद्द करने के बाद पैसे वापस न होना एक परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गया। रोहिणी के रहने वाले अनिल गोयल को करीब तीन साल की कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें राहत मिली। उत्तर-पश्चिम के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 17 मार्च को फैसला सुनाते हुए बैंक्वेट हॉल संचालक को सेवा में कमी का दोषी माना। आयोग ने आदेश दिया कि शिकायतकर्ता को 54,940 रुपये की जमा राशि 6 फीसदी ब्याज के साथ लौटाई जाए। साथ ही मानसिक परेशानी और मुकदमे के खर्च के लिए 10,000 रुपये अतिरिक्त देने के निर्देश भी दिए गए। मामला कोविड के दौरान का है। अनिल गोयल ने 26 अप्रैल 2021 को अपने बेटे की शादी के लिए एक बैंक्वेट हॉल बुक किया था और 75,000 रुपये जमा किए थे। उस समय 200 मेहमानों के हिसाब से पैकेज तय हुआ था। साथ ही यह भी तय हुआ था कि अगर कोविड के कारण पाबंदियां लगती हैं, तो मेहमानों की संख्या घटाकर 100 कर दी जाएगी और शुल्क भी कम कर दिया जाएगा। लेकिन, अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सख्त प्रतिबंध लागू हो गए। शिकायतकर्ता ने समय रहते मेहमानों की संख्या घटाने की मांग की, लेकिन आरोप है कि हॉल संचालक 200 मेहमानों की शर्त पर ही अड़ा रहा। शिकायतकर्ता ने मई 2021 में कानूनी नोटिस भेजा। इसका जवाब नहीं आने पर मामला उपभोक्ता आयोग में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed