{"_id":"62ccb17d8695da71537d781a","slug":"weather-updates-light-rain-gave-big-relief-to-delhiites-from-humidity-and-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: हल्की बारिश ने उमस और गर्मी से दिल्ली वालों को दी राहत, कल से यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: हल्की बारिश ने उमस और गर्मी से दिल्ली वालों को दी राहत, कल से यलो अलर्ट
Tue, 12 Jul 2022 06:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:26 AM IST
सार
दिल्ली में सोमवार को कुछ देर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। जिसके बाद उमस और गर्मी से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने 13-14 जुलाई को हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब दस दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली वालों का इंतजार आखिर सोमवार को खत्म हो गया। सोमवार को दोपहर बाद दिल्ली में कुछ देर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 13-14 जुलाई को हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में 30 जून को दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने दस्तक दी थी। उस दिन 24 घंटे में 117.2 मिमी बारिश हुई। उसके बाद से लगातार विभाग दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जता रहा है। 06 जुलाई को बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन बादल बिन बरसे ही चले गए। सोमवार को दिल्ली में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। उसके बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। शाम साढ़े पांच बजे तक 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 077.5 मिमी बारिश पीतमपुरा इलाके में हुई।
विज्ञापन
पूसा में 025.0 मिमी व डीयू व रिज मौसम केंद्र पर 11.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 13-14 जुलाई को हल्की बारिश का अनुमान हैं। जबकि तेज बारिश के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन