Weather Updates: सात साल बाद सबसे गर्म रहा दिसंबर, अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रहा; दिल्ली में येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 2023 में दिसंबर का औसत तापमान 24.2 डिग्री रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसमी दशाओं में आए बदलाव के कारण सात साल बाद इस बार दिसंबर सबसे गर्म दर्ज किया गया। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान करीब 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले साल 2016 में 24.5 डिग्री रहा था। इस साल 30 दिसंबर तक एक भी शीत लहर या शीत दिवस दर्ज नहीं हुआ।
साल 2017 में भी पूरे माह एक भी दिन शीतलहर या शीत दिवस दर्ज नहीं हुआ था, जबकि बीते सालों में शीत दिवस या शीतलहर में से एक या दोनों दर्ज हुए थे। इस साल दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो छह साल बाद साल 2023 के दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान करीब 8.47 डिग्री रहा।
इससे पहले साल 2017 में औसत न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसमी दशाओं में आए बदलाव के कारण दिसंबर गर्म रहा। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे कारणों को जानने व जलवायु परिवर्तन का पता लगाने के लिए बढ़े स्तर पर अध्ययन की जरूरत है। इसके बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सुबह का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे के कारण सफदरजंग केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे 200 मीटर की दृश्यता रही। रिज क्षेत्र में यह 500 मीटर के करीब रही।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। सोमवार तक तक पारा गिरेगा, इसके बाद तापमान में बढ़त की उम्मीद है।
नरेला रहा सबसे ठंडा
शनिवार को दिल्ली का नरेला सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लोधी रोड और रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सबसे कम 11 डिग्री दर्ज किया गया।