फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Today Dense fog blankets Delhi NCR

Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज

Wed, 31 Jan 2024 01:52 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 31 Jan 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
Weather Update Today Dense fog blankets Delhi NCR
दिल्ली में घना कोहरा - फोटो : एएनआई

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को बारिश शुरू हो गई। कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया और कई इलाकों में दृश्यता कम रही। घने कोहरे की वजह से सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें विलंबित और रद्द होने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की मोटी परत छाए रहने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


राजधानी में हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से हवा में आंशिक सुधार आ सकता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बादल छाए रहेंगे। 

गुरुवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 12 से 20 किमी रहने के आसार है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed