फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Rainfall in many areas of Delhi-NCR, waterlogging problem

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बरसे बदरा, तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत; जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Sun, 29 Jun 2025 01:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:17 PM IST
सार

शनिवार को दोपहर तक खिली धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। दोपहर बाद काले बादल छा गए, जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। आज भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है।

विज्ञापन
Weather Update Rainfall in many areas of Delhi-NCR, waterlogging problem
Delhi Rain - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज फिर बारिश देखने को मिली। इस पहले शनिवार दोपहर को दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। इससे पारा भी सामान्य से नीचे चला गया। 

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर तक खिली धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। दोपहर बाद काले बादल छा गए, जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। साथ ही उम्मीद जताई है कि दो जुलाई तक दिल्ली में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


गुरुग्राम में बारिश से जगह-जगह जलभराव
रविवार सुबह से गुरुग्राम में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने उमस से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक और बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर का मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है। हालांकि कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सेक्टर 14, सेक्टर 5, सेक्टर 9, बसई, माता रोड समेत ओल्ड गुरुग्राम जैसे प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है और कई वाहन पानी में बंद होते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed