{"_id":"5c7c39a6bdec22737361d298","slug":"weather-update-rain-forecast-today-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mon, 04 Mar 2019 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रविवार को कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम दिनभर सुहाना बना रहा। हालांकि कुछ इलाकों में दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन इस बीच बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी सुबह के साथ हुई दिन की शुरुआत के बाद सफदरजंग इलाके में 9.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, वहीं पालम इलाके में 7.1 एमएम बारिश और लोधी रोड इलाके में 5.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
सोमवार को राजधानी में सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरा रहने के आसार हैं जबकि तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हालांकि शुक्रवार और शनिवार से आसमान साफ रहेगा और दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचे की संभावना है।
पूर्वानुमान
सुबह के समय धुंध व कोहरा रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और तेज हवाओं के बीच गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
सूर्यास्त - सांय 06:22 मिनट पर
सूर्योदय - प्रात: 06:42 मिनट पर
अधिकतम तापमान - 22 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 11 डिग्री सेल्सियस