फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather update clouds and rains lashes in delhi ghaziabad noida greater noida gurugram faridabad

दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश, गुरुग्राम बस अड्डा बना बच्चों के लिए तालाब, देखें ट्रैफिक अलर्ट

Wed, 22 Jul 2020 12:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jul 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Weather update clouds and rains lashes in delhi ghaziabad noida greater noida gurugram faridabad
बारिश में गुरुग्राम बस अड्डा बना बच्चों के लिए तालाब - फोटो : सुदर्शन झा
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज मंगलवार के बाद बुधवार को भी बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाने के बाद अब यहां दिल्ली से लेकर गाजियाबाद और गुरुग्राम तक बारिश हो रही है। बीच-बीच में बादल भी गरज रहे हैं और मौसम बेहद सुहाना हो गया है।
विज्ञापन


कल से हो रही इस बारिश से लोगों ने लंबे समय से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत पाई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस पूरे हफ्ते हरियाणा में बारिश होगी। वहीं बारिश से गुरुग्राम बस अड्डा बच्चों के लिए तालाब बन गया है जिसमें वह तैरते देखे गए।
विज्ञापन


मिंटो ब्रिज के नीचे आवाजाही हुई सामान्य
मिंटो ब्रिज के नीचे अब आवाजाही सामान्य हो गई है। 12.25 बजे यह ट्वीट कर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिंटो ब्रिज के नीचे हुआ जल जमाव, दूसरा रास्ता करें इस्तेमालः दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
मिंटो ब्रिज पर जल जमाव के कारण ट्रैफिक बाधित हो गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है और लोगों से अनुरोध किया है कि वह किसी दूसरे रास्ते का उपयोग करें। यह ट्वीट दिल्ली पुलिस ने 11.56 बजे किया।


WHO बिल्डिंग के पास जल भराव
WHO बिल्डिंग के पास जल भराव के कारण रिंग रोड से भैरो मार्ग की तरफ यातायात बंद है I आश्रम की और जाने के लिए डीएनडी और बारापुला का प्रयोग करेंI यह ट्वीट दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया है।


जलभराव से लो फ्लोर बसों पर संकट
मानसून के दौरान दिल्ली की सड़कों पर ऑटो, टैक्सी सहित लो फ्लोर बस चालकों को भी और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। मिंटो ब्रिज पर हुए हादसे के बाद हादसे की आशंका वाले सौ से अधिक जगहों पर गुजरने वाले वाहन भी खुद के बचाव के लिए सतर्कता बरत रहे हैं। 


डीटीसी की लो फ्लोर बस भी बारिश के बाद मिंटो ब्रिज पर डूब गई थी, जिससे यात्री और कर्मी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले। इन बसों में प्रेशर डोर होने की वजह से अगर पानी अंदर भरने लगे तो अंदर से बाहर निकलने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, बाहर निकलने के लिए बस की छत(रूफ) से बाहर निकलने का एक रास्ता तो है। जानकारों के मुताबिक अगर बस में पानी घुस जाए तो यात्रियों और कर्मियों को तत्काल बाहर निकल जाना चाहिए। अगर, पानी में बस फंस जाए और गेट बंद हो तो ऐसे में बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

पानी की निकासी के लिए यातायात पुलिस के साथ काम करेगा पीडब्ल्यूडी
राजधानी में मानसून की झमाझम बारिश को देखते हुए अब लोक निर्माण विभाग(पीडीब्ल्यूडी) व यातायात पुलिस मिलकर काम करेंगे। जिससे जलजमाव की समस्या से पार पाने के साथ साथ यातायात को भी सुगम तरीके से चलाया जा सके। इस कड़ी में जलजमाव वाले क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी यातायात विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहकर रूट डायवर्ट कर पानी की निकासी करेगा।
इससे पहले रविवार की बारिश से हुई फजीहत से पीडब्ल्यूडी व यातायात पुलिस को साथ मिलकर काम करने को कहा गया है। इसके तहत जलजमाव क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है। संबंधित इलाके के अधिशासी अभियंता स्थानीय इलाके के यातायात निरीक्षक से एक पद ऊपर व उपनीरक्षक पद तक के अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed