फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: U-turn of the weather, clouds will remain today too... and it will rain more

Weather : मौसम का यू-टर्न, ब्रेक के बाद दिल्ली में फिर लौटी बारिश; आज भी छाये रहेंगे बादल... और होगी बरसात

Thu, 08 May 2025 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 May 2025 03:32 AM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम का ऐसा मिजाज अभी खत्म नहीं होने वाला। खुशनुमा मौसम का यह दौर अभी सप्ताह के अंत तक बना रहेगा।

विज्ञापन
Weather: U-turn of the weather, clouds will remain today too... and it will rain more
दिल्ली का मौसम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बीते शुक्रवार को हुई तेज आंधी व मूसलाधार बारिश होने के बाद से मौसम का मिजाज गर्म हो गया था। लेकिन, कुछ दिन ब्रैक के बाद मौसम ने यू-टर्न लिया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होगी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी, जो शाम व रात तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम का ऐसा मिजाज अभी खत्म नहीं होने वाला। खुशनुमा मौसम का यह दौर अभी सप्ताह के अंत तक बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने आठ और नौ मई के लिए दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, 10 मई को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिन भर बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी के बाद मौसम एक दम से बदल गया। शाम 4:30 बजे से उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व जिला में तेज बारिश का दौर जारी रहा। मौसम के करवट लेने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस कारण से तीन से चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। यही नहीं, 9 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बनेगा। 

रिज रहा सबसे गर्म
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड व आया नगर में 35.2 और पालम में 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 23.4, आया नगर में 23.6 और पालम में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Trending Videos

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए होगी वैज्ञानिक तकनीक से बारिश  

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में अब वैज्ञानिक तकनीक से बारिश कराई जाएगी। बुधवार को दिल्ली कैबिनेट ने इसपर बड़ा फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ‘क्लाउड-सीडिंग ट्रायल और मूल्यांकन’ प्रस्ताव के लिए मंजूरी दी है। इस परियोजना से राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण और कम बारिश से प्रभावी ढंग से निपटना आसान होगा।

इस प्रोजेक्ट को आईआईटी कानपुर के दिशा निर्देश पर चलाया जाएगा, जो पूरे प्रोजेक्ट की योजना, एयरक्राफ्ट की तैनाती, केमिकल के छिड़काव की निगरानी करेंगे। दिल्ली सरकार इस ट्रायल के लिए आईआईटी कानपुर को फंड जारी करेगी। पांच ट्रायल्स के लिए कुल अनुमानित खर्च 2.75 करोड़ है। इसके अलावा, एक बार में एयरक्राफ्ट की कैलिब्रेशन, केमिकल स्टोरेज और लॉजिस्टिक के लिए 66 लाख खर्च होगा। इस तरह प्रोजेक्ट की कुल लागत 3.21 करोड़ होगी।

13 विभागों से लेनी होगी एनओसी 
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह प्रस्ताव सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली कैबिनेट में पास हो चुका है। हम जल्द से जल्द ट्रायल शुरू करना चाहते हैं। लेकिन प्रोजेक्ट के संचालन से पहले सरकार को 13 अहम विभागों और एजेंसियों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने होंगे। इनमें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अन्य विभाग शामिल हैं।

  • पहला ट्रायल इस महीने के आखिर तक : क्लाउड सीडिंग का पहला ट्रायल इसी महीने के अंत तक होगा। करीब 100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में ट्रायल कराने की तैयारी है। वैज्ञानिक आधार पर इसका मूल्यांकन किया जाएगा कि क्लाउड-सीडिंग वायु गुणवत्ता और वर्षा पर कितना प्रभाव डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed