फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather to change in Delhi NCR Rain alert tomorrow

Delhi NCR Weather : आज सुबह से सर्द हवाओं का सिलसिला, मौसम विभाग ने जारी किया है बारिश का भी अलर्ट

Fri, 23 Jan 2026 07:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Jan 2026 07:14 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। विस्तार से पढ़ें पूरा पूर्वानुमान...

विज्ञापन
Weather to change in Delhi NCR Rain alert tomorrow
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों मौसम के बदलते मिजाज से हैरान हैं। जनवरी का महीना आमतौर पर कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार दिन का तापमान काफी ऊपर चढ़ रहा है। लेकिन इन दिनों मौसम करवट ले रहा है। आज दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश का भी अनुमान जताया है। 

विज्ञापन


दिल्ली में अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच रहा है, जो इस मौसम में सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा है। ऐसे में गुरुवार को दोपहर में धूप इतनी तेज रही कि लोगों को हल्के कपड़ों में घूमना पड़ा। केवल लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.1 रहा और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 49 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 9.2 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 6.7 डिग्री, आया नगर में 7.3 डिग्री व पालम में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में सुबह 7.30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 700 मीटर तक सीमित रही। इसके अलावा, पालम में सुबह 8 बजे दृश्यता 800 मीटर तक गिर गई। 

विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को एक मजबूत और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर असर डाल रहा है। ऐसे में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19-21 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 6-8 डिग्री के आसपास आ जाएगा। इसके बाद ठंड एक बार फिर लौटेगी और सुबह-रात में ठिठुरन बढ़ेगी।

विज्ञापन

जनवरी में मई जैसा अहसास, आखिर क्यों? 
आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो दिनों में तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह और रात का तापमान जहां 8-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, वहीं दिन का पारा चढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लेकिन अगर आप इसे ठंड की विदाई समझ रहे हैं, तो ठहरिए... मौसम विभाग के संकेत कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

अचानक कैसे आ गए गर्मी वाले दिन?
इस असामान्य गर्माहट की मुख्य वजह एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है, जो हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुआ, लेकिन मैदानी इलाकों में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सका। आमतौर पर ऐसे विक्षोभ बादल, कोहरा और बारिश लाते हैं, लेकिन इस बार बादल कम छाए और आसमान ज्यादातर साफ रहा।

इससे सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पहुंच रही हैं, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ गया है। इसके अलावा, मैदानी क्षेत्र में एंटी-साइक्लोन जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसने ठंडी हवाओं को रोक रखा है। हवा में नमी की कमी से घना कोहरा भी नहीं बन पा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed