{"_id":"6a636fe04b9cd2c9140a0ba1","slug":"weather-takes-a-turn-in-delhi-ncr-with-light-drizzle-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147368-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
-पूरे सप्ताह रहेगा बादलों का डेरा, 28 व 29 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के साथ शुक्रवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। इससे उमस से भी राहत मिली। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना रहा। दिल्ली में पूरे सप्ताह बादलों का डेरा रहेगा, हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके बाद 28 व 29 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के सुहाना होने के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, सफदरजंग मानक केंद्र पर 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पालम पर सर्वाधिक 3.3. मिमी बारिश दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक कुछ इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश होगी। इससे उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार अभी मानसून की गतिविधियां थोड़ी कमजोर है, इस कारण से तेज बारिश की उम्मीद कम है। हल्की बारिश होने के कारण मौसम के सुहावना होने से तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि 28 से 30 जुलाई तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22-25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।