फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Report: Waterfalls frozen in Kashmir Valley, fog alert in 11 states including Haryana

Weather Report : कश्मीर घाटी में झरने जमे, हरियाणा समेत 11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

Sun, 08 Dec 2024 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 05:51 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे तक गिर गया है। ऊंची चोटियों पर झरने जम गए हैं।

विज्ञापन
Weather Report: Waterfalls frozen in Kashmir Valley, fog alert in 11 states including Haryana
बारामुला में जमी पानी की पाइपलाइन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पानी को जमा देने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे तक गिर गया है। ऊंची चोटियों पर झरने जम गए हैं। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में भी पारा पांच डिग्री तक दर्ज किया गया है। आईएमडी ने अगले दो दिन पंजाब और हरियाणा समेत 11 राज्यों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। कश्मीर घाटी में गुलमर्ग समेत कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। शनिवार को श्रीनगर में माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, हालांकि एक दिन पहले के 4.1 डिग्री की तुलना में यह कुछ अधिक रहा, लेकिन बर्फबारी के बाद तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। 
विज्ञापन


गुलमर्ग में माइनस 3.6 डिग्री और पहलगाम में माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, सिक्किम और हिमालयी पश्चिम बंगाल में 8 और 9 दिसंबर को देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग और कलीमपोंग और पंजाब व हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 10 दिसंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों में 10 और 11 दिसंबर को सुबह और शाम के समय कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी हुआ है।

  • राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। अधिकतम पारा भी कम रहा है। शिमला में भी न्यूनतम पारा 8.4 से गिरकर 5.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ताबो में न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

झारखंड में अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार
रांची मे मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में रविवार और सोमवार को बदली छाई रहेगी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव के चलते अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में जहां 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री गिर सकता है। शनिवार को रांची में 9.8 डिग्री और गढ़वा में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानिकों ने आने वाले समय में ठंडी हवाएं चलने और शीतलहर का दाैर शुरू होने का अनुमान भी जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed