{"_id":"6928f1cac0293e5d1a03acca","slug":"weather-report-snowfall-in-hilly-areas-is-increasing-the-cold-in-delhi-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ रही है ठंडक, न्यूनतम तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ रही है ठंडक, न्यूनतम तापमान में गिरावट
Fri, 28 Nov 2025 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:20 AM IST
सार
आईएमडी का अनुमान है कि शुक्रवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राजधानी में ठंडक बढ़ा दी है। बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन पारा 8 डिग्री के पास दर्ज किया गया। सुबह से मौसम में ठंडक बनी हुई थी।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अश्वनी तिवारी ने बताया कि मंगलवार तक तो हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही थीं, बुधवार सुबह फिर पलटवार किया। अब 28 नवंबर से एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों को प्रभावित करेगा, मैदानी इलाकों पर उसका ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर होगी।
विज्ञापन
आईएमडी का अनुमान है कि शुक्रवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ठंडा और कोहरे से प्रभावित रहने की संभावना है।