फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather : Rain and snowfall in many parts of North India including Delhi due to western disturbance.

Weather : पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली- उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, धुंध से कई उड़ानों में देरी

Thu, 23 Jan 2025 07:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 07:32 AM IST
सार

आज भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर हिमपात की संभावना है। हिमाचल प्रदेश समेत आठ राज्यों में कोहरे और तीन राज्यों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई उड़ानें विलंबित हैं।

विज्ञापन
Weather : Rain and snowfall in many parts of North India including Delhi due to western disturbance.
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कड़ाके की ठंड की जगह अब गुनगुनी सर्दी महसूस की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी दिन में हल्की बारिश दर्ज की। बृहस्पतिवार को भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर हिमपात की संभावना है। हिमाचल प्रदेश समेत आठ राज्यों में कोहरे और तीन राज्यों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कोहरे के कारण आज इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई उड़ानें लेट हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय बहुत घना कोहरा रहा। हरियामा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघायल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से हरियाणा के करना, यूपी के गोरखपुर, बहराईच, नजीबाबाद, पूर्णिया, ओडिशा के चांदबाली में दृश्यता शून्य रह गई थी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा में तापमान चढ़ा
पहाड़ों पर बर्फबारी से पिछले कुछ समय से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड अधिक महसूस की जा रही थी। लेकिन अब तापमान में हल्की वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को दोनों राज्यों के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। वहीं, पंजाब के पंजाब के फरीदकोट और गुरदासपुर में  रात के समय ठंडी रही और तापमान क्रमश: 5.2 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में तापमान 7.9 डिग्री रहा।

कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के एक दिन बाद बुधवार को ठंड बढ़ गई। मंगलवार को गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग वाले क्षेत्र में बर्फबारी हुई थी। श्रीनगर में पारा शून्य से 0.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। पहलगाम में यह शून्य से 4.2 डिग्री नीचे है। 


राजस्थान में माउंट आबू में पारा सबसे कम...राजस्थान में माउंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश इलाकों में रात में तो ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन के समय गर्मी लगने लगी है। राजधानी जयपुर में सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed