{"_id":"63bf8b6f4472dc53f04174b4","slug":"weather-news-delhi-no-fog-and-temperature-normal-up-bihar-engulfs-with-dense-fog-trains-flights-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: दिल्ली में मौसम साफ लेकिन यूपी-बिहार में छाया घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट और हवाई उड़ानों पर भी असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: दिल्ली में मौसम साफ लेकिन यूपी-बिहार में छाया घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट और हवाई उड़ानों पर भी असर
Thu, 12 Jan 2023 09:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत इन दिनों सर्दी की चपेट में हैंं, लेकिन जनवरी का दूसरा सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लिए राहत लेकर आया है। यहां तीन दिन ठंड से राहत रहेगी। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरा नहीं छाया लेकिन धुंध की एक पतली परत जरूर है। हालांकि यूपी और बिहार के कई इलाकों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली।
विज्ञापन
दिल्ली में सुबह नौ बजे से ही हल्की धूप खिल चुकी है, जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। यही हाल बुधवार को भी रहा। आज दिल्ली में दृश्यता 500 मीटर मापी गई। आज सुबह 8.30 बजे दिल्ली की न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। बीती रात दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश भी यहां के साफ मौसम का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही ताजा बर्फबारी
पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गुरुवार सुबह ताजा बर्फबारी देखने को मिली। माना जा रहा है कि इस बर्फबारी से आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
उत्तर भारत में कोहरे से 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं कई फ्लाइट्स भी देरी से उड़ान भर रही हैं। नीचे देखें लेट होने वाली ट्रेनों की सूची-