फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather in Delhi NCR IMD latest alert now temperature will increase Mausam ka haal News in Hindi

Weather Update: दिल्ली-NCR में सुहावने मौसम का दौर होगा खत्म, गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, अब चढ़ेगा पारा

Sat, 08 Apr 2023 09:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Apr 2023 09:00 PM IST
सार

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज हुआ। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather in Delhi NCR IMD latest alert now temperature will increase Mausam ka haal News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होने जा रहा है। एक दो दिन में पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा, इस कारण से मई-जून वाली गर्मी का अहसास होने लगेगा। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं शनिवार को ही दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छ: डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते सप्ताह हुई बारिश का असर अब तक दिल्ली-एनसीआर में बना हुआ था। इस कारण से सुबह शाम हल्की ठंड का असर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 13 अप्रैल से आंशिक रूप से बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना अभी नहीं है। 

विज्ञापन

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 35.8 और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री, नजफगढ़ में 35.7 और 18.3 डिग्री रहा। वहीं रिज में 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग की मानें तो रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed