फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather in Delhi is pleasant due to rain Yellow alert for Saturday and Sunday

Weather Alert: दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव बनी आफत; शनिवार-रविवार के लिए यलो अलर्ट

Fri, 09 Aug 2024 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Aug 2024 10:01 PM IST
सार

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। 

विज्ञापन
Weather in Delhi is pleasant due to rain Yellow alert for Saturday and Sunday
दिल्ली में दो दिन बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना बन गया। शाम को तेज बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। इससे कई जगह जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन

 

उधर, मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान गच्चा खा रहा है। शुक्रवार के लिए सामान्य बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन देखते ही देखते यह ऑरेंज अलर्ट पर शिफ्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई जबकि इस दौरान कई जगहों पर धूप खिली, तो कहीं पर बारिश हुई। दोपहर को मौसम ने करवट बदली और तेज धूप निकली। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं, शाम चार बजे के बाद अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। सबसे अधिक बारिश इसी बीच रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 100 से 68 फीसदी रहा।

विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज
मयूर विहार 38 मिमी
डीयू 11.5 मिमी
रिज 11.3 मिमी
लोदी रोड 8.6 मिमी
पूसा व पीतमपुरा 4.5 मिमी
आया नगर 1.3 मिमी
पालम 0.5 मिमी

संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 60 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 48 सूचकांक दर्ज किया गया। यह अच्छी श्रेणी में है। गाजियाबाद में 47, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 92, गुरुग्राम में 47 व फरीदाबाद में 60 एक्यूआई रहा।

शुक्रवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---34.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26.6 डिग्री सेल्सियस

शनिवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed