फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Mausam Ki Jankari Monday was hottest day of March this year in Delhi

जल्द आ रही गर्मी?: दिल्ली में इस साल मार्च का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, 31°C के पार तापमान, पढ़ें पूर्वानुमान

Mon, 03 Mar 2025 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Mar 2025 08:45 PM IST
सार

इस साल जनवरी और फरवरी महीने में बारिश काफी कम हुई है। जनवरी में 19.2 और फरवरी में 21.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 6.5 और 1.4 मिमी हुई है।

विज्ञापन
Weather Forecast Mausam Ki Jankari Monday was hottest day of March this year in Delhi
Delhi Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सोमवार इस साल मार्च का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहता है। सप्ताह के अंत में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। रविवार तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे पहले बीती 27 फरवरी की सुबह गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 74 साल में फरवरी महीने का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया था। 1951-2025 तक की समयावधि पर गौर करें तो 27 फरवरी का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक था। 

विज्ञापन

दिल्ली में इस साल 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल जनवरी और फरवरी महीने में बारिश काफी कम हुई है। जनवरी में 19.2 और फरवरी में 21.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 6.5 और 1.4 मिमी हुई है। मार्च के शुरुआत के दो दिनों में 2.0 मिमी दर्ज की गई है। मार्च में पूरे महीने में 19.1 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। उत्तर पश्चिमी भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से चार व पांच मार्च को दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 मार्च से बढ़ेगा तापमान
इस कारण से दो दिन तापमान 25-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री के बीच रहेगा। 6 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। सप्ताह का अंत आते-आते अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री पहुंच जाएगा। इससे दिन और रातें दोनों गर्म हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली और उसके आसपास नहीं दिखेगा। इस कारण यह सप्ताह शुष्क रहेगा। मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। 

विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 31.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 9.6 डिग्री सेल्सियस

4 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:23 मिनट
5 मार्च को सूर्योदय: 6:42 मिनट


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed