फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Drizzle increased humidity in Delhi people remained worried throughout day

Weather Forecast: दिल्ली में बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, दिनभर लोग रहे परेशान, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Sun, 28 Jul 2024 10:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Jul 2024 10:05 PM IST
सार

रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके बाद तेज धूप निकल आई।

विज्ञापन
Weather Forecast Drizzle increased humidity in Delhi people remained worried throughout day
उमस से बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हल्की बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई है। इससे लोग चिपचिपी गर्मी के साथ उमस भरी गर्मी से दिनभर परेशान रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में दर्ज की गई। वहीं, बूंदाबांदी होने से रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, एक दिन के ब्रेक के बाद बृहस्पतिवार तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। दोपहर में हल्की बूंदा-बांदी दर्ज की गई। इसके बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। वहीं, मयूर विहार में एक एमएम, नजफगढ़ में 0.5, पालम व आया नगर में 0.2 एमएम, लोधी रोड़ व सफदरजंग में बारिश ट्रेस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर 94 से 58 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोधी रोड में 37 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पालम में 37, आया नगर में 36.7 व रिज में 36.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

रविवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान- 38.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 28.2 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed