फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Cold wind increased chill in day in Delhi

Weather Today : बर्फीली हवा ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन, आज और ठंडा रहेगा दिन, लुढ़केगा पारा

Thu, 11 Jan 2024 12:36 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 Jan 2024 12:36 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है।आज आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाए रहने की आशंका है।

विज्ञापन
Weather Forecast Cold wind increased chill in day in Delhi
सर्दी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड का सितम बढ़ रहा है। कई इलाकों में लोगों को धूप भी नसीब नहीं हो रही है। प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पारा और लुढ़केगा इस दौरान न्यूनतम कापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाए रहने की आशंका है।

विज्ञापन

 

राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को शीत दिवस (कोल्ड डे) दर्ज किया गया। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा दिन में भी ठिठुरन बढ़ा रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। उधर, अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। दृश्यता घटने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा है।

आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह सफदरजंग इलाके में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। वहीं, हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है।

आया नगर रहा सबसे अधिक ठंडा इलाका
आया नगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड व रिज में 6.4 और पालम इलाके में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 15, लोधी रोड में 14.7, नरेला में 15.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को तापमान
अधिकतम-15.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-7.1 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दो दिन का तापमान जाने की संभावना

विज्ञापन

गुरुवार को तापमान
अधिकतम-17 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को तापमान
अधिकतम-17 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-8 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed