Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हो रही है बारिश, आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट; चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से बारिश में कमी आएगी।
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिल्ली में सितंबर माह में अब तक बीते 10 दिन बारिश हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#WATCH | Delhi receives a fresh spell of light rain. Visuals from the Green Park area pic.twitter.com/hlw9WBBhtz
— ANI (@ANI) September 11, 2024
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। ऐसा मानसून टर्फ का दिल्ली के करीब होने के कारण होगा। 12 सितंबर को तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण से कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से बारिश में कमी आएगी और उसके बाद बारिश में और कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे इस कारण से दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई।