फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Delhi NCR Rain gusty winds at 30 40 kmph likely in next 2 hours

दिल्ली का मौसम: सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों का निकाला पसीना, आज राहत मिलने के आसार

Thu, 02 Jun 2022 02:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 02:56 AM IST
सार

शाम को मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छाए गए। हालांकि, हवाओं के साथ कुछ पल ही में बादल गायब हो गए।

विज्ञापन
Weather Delhi NCR Rain gusty winds at 30 40 kmph likely in next 2 hours
दिल्ली में बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में बुधवार को सूरज के तल्ख तेवरों के कारण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। दिल्ली के बाहरी इलाकों में पारा 45 को भी पार कर गया। शाम को मौसम ने करवट ली और बादल छाने से लोगों को हल्की राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख थे। दिनभर तेज धूप व उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 22 से 88 फीसदी तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली का मुंगेशपुर इलाका 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा जफरपुर में 44 व नजफगढ़ में 44.9 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।  मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर या शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम पारा 42 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अधिकतम तापमान- 42 डिग्री सेल्सियस 
  • न्यूनतम तापमान - 27 डिग्री सेल्सियस 
  • सूर्यास्त का समय: 7:15 बजे
  • सूर्योदय का समय: 5:24 बजे
  • दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर या शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। 

पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती तूफान ने मचाई थी दिल्ली में तबाही
दिल्ली में सोमवार को आए तूफान को लेकर मौसम विभाग ने समीक्षा की थी। विभाग के मुताबिक, सोमवार को शाम चार बजकर 12 मिनट से लेकर पांच बजकर 12 मिनट तक तूफान आया। इस दौरान सफदरजंग मानक केंद्र पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा व पालम मानक केंद्र पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। पश्चिमी विक्षोभ के साथ उत्तरी पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के नीचले स्तर में उपजे चक्रवात की वजह से उत्तर पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तरी बांग्लादेश व दक्षिणी उत्तरप्रदेश तक तूफानी हवाओं का दौर चल रहा था। इसको देखते हुए विभाग ने पहले यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बाद में यह ऑरेंज अलर्ट में तब्दील हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed