फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather delhi haryana uttar pradesh today

मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और गरज के साथ बारिश, राहत की बूंदों के साथ आफत बनकर आई तेज हवा

Mon, 30 May 2022 06:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 May 2022 06:38 PM IST
सार

राजधानी में मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश हुई। एक ओर बारिश ने लोगों को राहत दी तो आंधी आफत बनी। 

विज्ञापन
weather delhi haryana uttar pradesh today
भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह की कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। गरज के साथ करीब आधा घंटा बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है। उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। चार बजते ही दिल्ली एनसीआर में एकाएक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। हालांकि, 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी नुकसान किया है। पेड़ गिरने से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह की कार क्षतिग्रस्त हो गई। खराब मौसम के कारण दिल्ली में आठ उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद और देहरादून के लिए डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन

राहत के साथ आफत भी लाई बारिश 
बारिश के साथ आए तूफान में सेक्टर-11 के ब्लॉक 44, 45, 46 में कई घरों के आगे लगे पेड़ टूटकर गिर गए हैं। ब्लॉक 44 में एक घर के पास गैस पाइप लाइन में लीकेज की सूचना मिली है। उधर, सेक्टर-62 में एलिवेटेड रोड के नीचे कई पेड़ गिर गए हैं। नई दिल्ली स्तिथ उद्यान मार्ग, बिरला मंदिर के पास भी पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। नोएडा के सेक्टर 12 में दो पेड़ टूटने के कारण दो गाड़ियों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। नोएडा सेक्टर-30 में जिला अस्पताल का बोर्ड टूट गया है। समय रहते इसे हटाया न गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने बताया कि दिल्ली पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। रोहतक, भिवानी, चरखी, दादरी, मटनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) सिकंदर राव, हाथरस में भी हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed