फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather changes in Delhi-NCR, rain and hailstorm bring relief from heat

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि से गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
तेज हवाओं और बादलों के बीच कई इलाकों में बारिश, रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी, 2 जून के बाद फिर चढ़ेगा पारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शाम ढलते ही तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान घने बादलों से ढक गया। इसके बाद कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। खास बात यह रही कि मई महीने की शुरुआत जहां बारिश के साथ हुई थी, वहीं इसका समापन भी बारिश के साथ होता दिखाई दे रहा है।
कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी जैसी स्थिति बनी, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम है। राजघाट में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और मयूर विहार में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। शुक्रवार को भी राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी और 4.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी बारिश, तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के आसार जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों तक बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी और आसमान साफ रहने की संभावना है। 3 जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि 4 जून को इसके 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 5 जून तक मौसम शुष्क रहने और किसी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण गर्मी की वापसी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का उठाया लुत्फ
मौसम सुहावना होने के बाद शाम के समय लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले और ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed